भारत

कांग्रेस ने की 'भारत जोड़ो मार्च' की शुरूआत

Nilmani Pal
9 Aug 2022 5:19 AM GMT
कांग्रेस ने की भारत जोड़ो मार्च की शुरूआत
x

मुंबई। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो मार्च' की शुरूआत गिरगांव चौपाटी से की है, ये मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में समाप्त होगा। कांग्रेस सांसद और म.प्र. के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने बताया,"आज इस देश में भारतीय संविधान को अनदेखा किया जा रहा है, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।"

आगे कांग्रेस सांसद और म.प्र. के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त हो रही है, देश में धार्मिक उन्माद पैदा किया जा रहा है। आज आवश्यकता है कि देश में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो अभियान शुरू किया जाए। आज मैं सोनिया गांधी का संदेश समर्थन पत्र लेकर जी.जी. पारीख से मिला हूं.

Next Story