भारत

मुंबई : बीएमसी ने कबूतरखाने में कंट्रोल फीडिंग पर मांगे नागरिकों के सुझाव

jantaserishta.com
17 Aug 2025 1:05 PM IST
मुंबई : बीएमसी ने कबूतरखाने में कंट्रोल फीडिंग पर मांगे नागरिकों के सुझाव
x
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के कबूतर खानों में कबूतरों को दाना डालने और कंट्रोल फीडिंग यानी नियंत्रित आहार उपलब्ध कराने को लेकर नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। बीएमसी ने कहा है कि इस विषय पर उसे तीन अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले आम जनता की राय लेना आवश्यक है।
बीएमसी प्रशासन को दादर कबूतर खाना ट्रस्ट बोर्ड, यास्मीन भंसाली एंड कंपनी और पशु एवं पक्षी अधिकार कार्यकर्ता पल्लवी पाटिल से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों में यह सुझाव दिया गया है कि कबूतरों को अनियंत्रित रूप से दाना डालने की बजाय, उन्हें एक निश्चित समय पर और नियंत्रित मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जाए।
बीएमसी ने अब नागरिकों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर दिए गए इन आवेदनों की समीक्षा करें और बताएं कि कबूतर खानों में कबूतरों को नियंत्रित तरीके से और एक निश्चित समय पर खाना दिया जाना चाहिए या नहीं और अपनी आपत्तियां या सुझाव प्रस्तुत करें। 18 अगस्त से 29 अगस्त तक लोग अपनी राय बीएमसी को भेज सकते हैं। इसके लिए बाकायदा एक ईमेल आईडी भी जारी किया गया है।
इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति लिखित रूप में अपनी आपत्तियां/सुझाव देना चाहता है, तो वे निर्धारित अवधि में कार्यालयीन दिनों के दौरान 'कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी, तृतीय तल, एफ दक्षिण प्रभाग कार्यालय भवन, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग, परेल, मुंबई-400012' पर जमा करवा सकते हैं।
बता दें कि अगस्त की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों के लिए दाना डालने के लिए शहर का ऐसा पहला आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। कबूतरों को इस तरह से दाना खिलाना अब भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध है। कबूतरों की अनियंत्रित आबादी के मानव स्वास्थ्य पर पड़ते गंभीर दुष्प्रभाव को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर दाना डालना अपराध की श्रेणी में माना जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story