भारत

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचीं

jantaserishta.com
19 Jan 2022 10:29 AM IST
मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचीं
x

नई दिल्ली: अपर्णा यादव (aparna yadav) यानी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन करने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव सुबह 10.30 बजे के आसपास बीजेपी में शामिल होंगी. अपर्णा फिलहाल दिल्ली में ही हैं. जेपी नड्डा उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे, ऐसी जानकारी मिली है.

अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ा था. समाजवादी पार्टी की यह उम्मीदवार बीजेपी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं. हालांकि, अपर्णा ने करीब 63 हजार वोट हासिल किए थे. उधर, रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी जिस पर 2019 में उपचुनाव हुआ था जिसमें भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी और सुरेश चंद तिवारी चौथी बार विधायक बने थे.
रीता बहुगुणा इस सीट से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही हैं. चर्चा ये भी है कि यहां से कुछ और भी दावेदार हैं. सूत्रों की मानें तो बीजेपी अपर्णा की सीट बदलना चाहती है, पर उन्हें चुनाव लड़ने पर सहमत है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story