भारत

मुलायम सिंह की जयंती मनाई गई

jantaserishta.com
22 Nov 2022 2:03 PM IST
मुलायम सिंह की जयंती मनाई गई
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हवन और प्रार्थना सभा आयोजित कर दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए ट्वीट किया, "धरती पुत्र दिवस नेताजी अमर रहे"।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
यादव परिवार ने दिवंगत नेता की समाधि पर हवन किया और परिवार के सभी सदस्यों ने इसमें भाग लिया।
सभी जिला मुख्यालयों पर जिला अस्पतालों में रक्तदान शिविर व फल वितरण किया गया।
मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया और उनकी मृत्यु से उनके समर्थकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story