भारत

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती

jantaserishta.com
9 July 2022 3:52 PM IST
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sandhna Gupta) का शनिवार दोपहर निधन हो गया है. वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. पति मुलायम सिंह भी आज कुछ देर पहले उन्हें देखने पहुंचे थे. साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं.

बता दें कि साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था. जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था.
साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं. 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी. इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था. इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे. इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं.
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं. उस दौरान नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं साधना गुप्ता ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा था. ऐसा कहा जाता है कि उसी समय से मुलायम और साधना एक-दूसरे के करीब आए थे.
केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ''पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति''




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story