भारत

मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव BJP में गए

jantaserishta.com
12 Jan 2022 2:19 PM IST
मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव BJP में गए
x

लखनऊ: UP Election से पहले शह और मात का खेल जारी है. बीजेपी ने काउंटर अटैक करते हुए अब मुलायम के समधी और फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट से विधायक हरिओम यादव को अपनी तरफ शामिल कर लिया है. हरिओम यादव के अलावा आज बीजेपी ने सहारनपुर जनपद के बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव को भी अपनी तरफ शामिल किया है.

हरिओम यादव सिरसागंज सीट से विधायक हैं. वह फिलहाल समाजवादी पार्टी से निलंबित चल रहे हैं. लेकिन इनकी एक और बड़ी पहचान है कि वह मुलायम सिंह यादव के समधी भी हैं. वह शिवपाल यादव के बेहद करीबी रहे हैं, लेकिन शिवपाल यादव के सपा में वापस जाने के बावजूद हरिओम यादव सपा के बजाय बीजेपी में शामिल हुए.
हरिओम यादव के सगे भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव का विवाह मुलायम सिंह यादव के भतीजे (मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पुत्र रणवीर सिंह यादव) से हुआ था. रणवीर सिंह यादव की मृत्यु के उपरांत सैफई महोत्सव रणवीर सिंह की स्मृति में बनाया जाता है. रणवीर सिंह और मृदुला यादव के पुत्र तेजवीर यादव उर्फ तेजू है जो मैनपुरी के पूर्व सांसद रहे हैं और मुलायम और अखिलेश के करीबी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story