भारत

बिग ब्रेकिंग: मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, और बिगड़ी तबीयत, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
9 Oct 2022 3:56 PM IST
बिग ब्रेकिंग: मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, और बिगड़ी तबीयत, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: ANI/हिंदुस्तान

गुरुग्राम: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को और बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।
बता दें कि, 82 वर्षीय सपा नेता मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
मुलायम सिंह वह वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं।
इससे पहले, इसी साल जुलाई महीने में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story