भारत
मुलायम सिंह यादव का निधन, सुबह अस्पताल में ली आखिरी सांस, पीएम ने कही ये बात
jantaserishta.com
10 Oct 2022 4:31 AM GMT

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया, बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनका दो अक्टूबर से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी था।
मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए कहा, "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।"
Shri Mulayam Singh Yadav Ji was a remarkable personality. He was widely admired as a humble and grounded leader who was sensitive to people's problems. He served people diligently and devoted his life towards popularising the ideals of Loknayak JP and Dr. Lohia. pic.twitter.com/kFtDHP40q9
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
रविवार रात तक मुलायम सिंह के चाहने वाले उनके प्रशंसक उनका हालचाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं बीते आठ दिनों से अखिलेश यादव और उनका परिवार मेदांता अस्पताल और दिल्ली में ही मौजूद है। इस दौरान वे सपा संरक्षक को देखने आने वाले लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे।
श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।@yadavakhilesh व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 10, 2022
Next Story