भारत

मुलायम सिंह यादव गिरफ्तार: सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने का आरोप, गिरोह का हुआ खुलासा

jantaserishta.com
11 Oct 2020 9:17 AM IST
मुलायम सिंह यादव गिरफ्तार: सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने का आरोप, गिरोह का हुआ खुलासा
x
बड़ी सफलता मिली है.

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है. यूपी एसटीएफ ने सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले मुलायम सिंह यादव नाम के शख्स को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मुलायम सिंह यादव, मेडिकली अनफिट अभ्यर्थियों को भी सेना में भर्ती करा देता था. वह इस गिरोह का सरगना है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सिविल लाइन थाना प्रयागराज में मामला दर्ज था. एसटीएफ ने उसके पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है.

जानाकरी के मुताबिक एसटीएफ इससे पहले भी सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले दो जवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मुलायम सिंह यादव पहले सेना में कार्य कर चुका है. जिसके बाद वह इन तरह के कार्यों में लिप्त पाया गया था.

यूपी एसटीएफ को एक बार फिर इस गिरोह की जानकारी मिली थी. जिसके बाद शनिवार को सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया. मुलायम सिंह यादव मेडिकल पास कराने के लिए अभ्यार्थियों से 60 हजार लेता था. वहीं सेना में पूरी तरह से भर्ती कराने के लिए यह गिरोह अभ्यर्थियों से ढाई लाख रुपए तक वसूलता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story