मुख्तार अंसारी के वकील ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की दबंगई, जजों को दीं गालियां, मुकदमा दर्ज

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में राजस्व विभाग की टीम दो मई को ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करने गई थी. इस दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ दबंगई की और साथ ही जजों को गाली दी. इस घटना का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ऐसे में जनपद के बड़े अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और मौके पर मौजूद अफसर ने मुख्तार के वकील के खिलाफ थाने में तहरीर दी. अब दरोगा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





