भारत
मुख्तार अंसारी की मौत: वरिष्ठ जेल अधीक्षक को मिली धमकी, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
jantaserishta.com
2 April 2024 4:40 PM IST

x
फाइल फोटो
धमकी वाले की कॉल का पता लगाने की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी गई है।
बांदा: बांदा जेल के सीनियर सुपरिटेंडेंट (वरिष्ठ जेल अधीक्षक) के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा को मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक अज्ञात फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस धमकी देने वालों की तलाश में जुटी है। इस बीच प्रशासन ने जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। धमकी वाले की कॉल का पता लगाने की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी गई है।
जेल सुपरिटेंडेंट को ये धमकी माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के पांच घंटे बाद मिली। मिली जानकारी के अनुसार कॉल देहरादून के एसटीडी कोड वाले लैंडलाइन नंबर से की गई। फोन करने वाले सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट से बात होते ही उन्हें गाली देते हुए कहा कि ‘अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच..।’ यह करीब 14 सेकेंड की कॉल थी। कॉल के बारे में पता चलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल सुपरिटेंडेंट ने धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन ने धमकी के मद्देनज़र जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी।
मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से 28 मार्च की शाम 8.25 बजे हुई थी। जेल में हार्ट अटैक के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि जिस रात मुख्तार अंसारी की मौत हुई उसी रात 1: 37 बजे उनके सीयूजी नंबर पर 0135-2613492 नंबर से कॉल आई। बात होते ही कॉल करने वाले ने गाली देते हुए हत्या की धमकी दी। उन्होंने धमकी का ऑडियो देते हुए कोतवाली में धारा 504 और 507 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Tagsबांदा जेलसुपरिटेंडेंटजेल सुपरिटेंडेंटमुख्तार अंसारीBanda JailSuperintendentJail SuperintendentMukhtar Ansari
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





