भारत
मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर कसा शिकंजा, संपत्ति की जाएगी कुर्क
jantaserishta.com
4 May 2023 12:35 PM IST

x
फाइल फोटो
बाराबंकी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस डॉन मुख्तार अंसारी के सहयोगी सुहैब मुजाहिद की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने वाली है। मुजाहिद एक एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण के मामले में आरोपी है, जिसका इस्तेमाल मुख्तार को 2021 में पंजाब में रहने के दौरान रोपड़ जेल से अदालत लाने के लिए किया गया था।
कोतवाली नगर थाने में मुजाहिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि मुजाहिद के खिलाफ जांच में उसे मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य पाया गया। वह पिछले 12 साल से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।
पुलिस ने बताया कि उसने मिजार्पुर जिले के मूल जमालपुर में अचल संपत्ति अर्जित की है। मिजार्पुर में 135.1 वर्ग मीटर भूमि पर 2022 में निर्मित भवन/अधिग्रहीत संपत्ति का अनुमानित कुल मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है।
2 अप्रैल 2021 को बाराबंकी पुलिस ने फर्जी एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन मामले में मुख्तार अंसारी, मुजाहिद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ उनके सहयोगी राजनाथ यादव, शोएब मुजाहिद, आनंद यादव, शाहिद, सलीम, अलका राय, शेष नाथ राय पर एंबुलेंस से संबंधित दस्तावेज के संबंध में जालसाजी, आपराधिक साजिश, डराने-धमकाने और एक लोक सेवक को गलत जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
बाद में अंसारी और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
Tagsबाराबंकी पुलिसमुख्तार अंसारीमुख्तार अंसारी सहयोगीसंपत्ति कुर्कBarabanki policeMukhtar AnsariMukhtar Ansari associateproperty attachment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





