भारत

मुख्तार अंसारी नहीं लड़ेगा चुनाव, बेटे ने किया नामांकन

jantaserishta.com
14 Feb 2022 7:32 PM IST
मुख्तार अंसारी नहीं लड़ेगा चुनाव, बेटे ने किया नामांकन
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अंतिम चरण में ही मऊ जिले की मऊ सदर सीट के लिए भी मतदान होना है. मऊ सदर विधानसभा सीट को मुख्तार अंसारी का गढ़ मानी जाती है. मुख्तार अंसारी इस दफे यूपी की चुनावी रणभूमि में नजर नहीं आएगा. जेल में बंद मुख्तार अंसारी इस दफे चुनाव नहीं लड़ेगा.

मऊ सदर विधानसभा सीट से इस दफे मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में उतरे हैं. अब्बास अंसारी ने सोमवार को मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. अब्बास के नामांकन के साथ ही ये साफ हो गया है कि इस दफे मऊ की चुनावी रणभूमि में मुख्तार अंसारी नहीं उतरेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story