भारत

मुख्तार अंसारी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, पुलिस प्रशासन ने जेल में शिफ्ट किया

Nilmani Pal
27 March 2024 1:50 AM GMT
मुख्तार अंसारी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, पुलिस प्रशासन ने जेल में शिफ्ट किया
x

यूपी। बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती माफिया मुख्तार अंसारी की हालत में 14 घंटे बाद सुधार हो गया। उसे सर्जरी विभाग के आईसीयू में तीन डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। मंगलवार शाम 6.15 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल में शिफ्ट कराया। इस बीच मुख्‍तार से मुलाकात के भाई उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि मुख्‍तार को सातवीं बार मारने की कोशिश की गई है।

सोमवार रात साढ़े 10 बजे मुख्तार के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति चिंताजनक होने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया। बाद में मंगलवार तड़के उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि मुख्तार को पेट में दर्द, मल त्यागने में दिक्कत और पेट फूलने की दिक्कत पर भर्ती कराया गया था।

मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी, छोटा बेटा उमर, विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। सुरक्षा की दृष्टि से आईसीयू के बाहर मौजूद तीमारदारों को कैंपस से बाहर कर दिया गया। हालत में सुधार पर मंगलवार शाम को मुख्तार को बांदा मंडल कारागार में शिफ्ट किया गया।

Next Story