मुख्तार अंसारी की जज से गुहार, जेल से बाहर निकला तो हो जाएगी हत्या, जाने क्यों कहा ऐसे

बांदा. उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की फर्जी एंबुलेंस मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश MP-MLA कोर्ट में पेशी हुई. सुनवाई के दौरान जज ने मुख्तार अंसारी से सवाल किया कि क्यों न आपको अब कोर्ट में तलब कर लिया जाए. इस पर मुख्तार अंसारी बेहद घबरा गया. उसने जज से ऐसा न करने की गुहार लगाई. मुख्तार ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उसे मरवाना चाहती है. ऐसे में अगर वह जेल से बाहर निकला, तो उसकी हत्या करवा दी जाएगी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





