भारत

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामला: मऊ में डॉक्टर अलका राय का नर्सिग होम सील

jantaserishta.com
4 Oct 2022 12:36 PM IST
मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामला: मऊ में डॉक्टर अलका राय का नर्सिग होम सील
x

DEMO PIC 

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस मुहैया कराने वाले अस्पताल को पुलिस ने सील कर दिया है। अंसारी को एंबुलेंस दिलाने में मदद करने वाली मऊ की डॉक्टर अलका राय के साथ ही शेषनाथ राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि दोनों मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल के सह-मालिक हैं, जिसे सील कर दिया गया है।
वाहन को बाराबंकी जिले में एक नकली पते पर पंजीकृत कराया गया था।
बाराबंकी के जिलाधिकारी ने 29 सितंबर को पुलिस अधिकारियों को अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था।
मऊ अंचल अधिकारी धनंजय मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ नर्सिग होम पहुंचे और अस्पताल में मौजूद अलका राय के समक्ष सीलिंग का आदेश पेश किया।
मिश्रा ने कहा, "श्याम संजीवनी अस्पताल को बाराबंकी के जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया है।"
अप्रैल 2021 में बाराबंकी पुलिस ने नकली कागजात के उपयोग के संबंध में अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story