भारत
मुख्तार अब्बास नकवी का अखिलेश पर तंज, "महाकुंभ में डुबकी लगाएं, नकारात्मकता खत्म होगी"
jantaserishta.com
17 Jan 2025 2:49 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक सलाह दी है। भाजपा नेता के मुताबिक सपा प्रमुख को भी महाकुंभ में जाकर गंगा जी में डुबकी लगानी चाहिए ताकि उनके भीतर की नकारात्मकता दूर हो जाए।
शुक्रवार को न्यूज एजेंसी न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए नकवी ने कहा, "अखिलेश यादव को बौखलाहट हो रही है। उनका कहना कि महाकुंभ में लोग नहीं पहुंच रहे हैं, वह गलत है। महाकुंभ में बड़े पैमाने पर लोग पहुंच रहे हैं। जो लोग महाकुंभ पर सवाल खड़े कर रहे हैं, ये वे लोग हैं जो हर काम के रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। आज आस्था के सबसे बड़े पर्व कुंभ का पर्व मनाया जा रहा है। स्वच्छता और सुरक्षा के साथ यह पूरी सुविधाओं से भरपूर है।"
नकवी ने आगे कहा, "इतना बड़ा आयोजन दुनिया के किसी भी क्षेत्र में, चाहे धार्मिक, आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से, देखने को नहीं मिलेगा। करोड़ों लोग यहां पर सुरक्षित पहुंचे और यहां की स्वच्छता की तारीफ कर रहे हैं। करोड़ों लोग इसमें भागीदारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। मेरी उनसे अपील है कि वे महाकुंभ में जाकर डुबकी लगाएं, जिससे उनके मन में भरी नकारात्मकता खत्म होगी।"
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ऐसा दावा करेंगी, अगर बात निकलेगी तो बहुत दूर तक जाएगी। जहां तक मुंबई की बात है, वहां पर जांच एजेंसी और पुलिस काम कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन उस पर सियासत न हो तो अच्छा होगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





