भारत

मुख्तार अब्बास नकवी कहा -'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित होंगे 75 हुनर हाट

Rani Sahu
17 Aug 2021 12:36 AM IST
मुख्तार अब्बास नकवी कहा -आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होंगे 75 हुनर हाट
x
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में 75 हुनर हाट आयोजित किए जाएंगे

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में 75 हुनर हाट आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिये साढ़े सात लाख दस्तकारों, शिल्पकारों व कारीगरों को रोजगार और रोजगार के अवसरों से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल के कारण इनके आयोजन में दो साल लग सकते हैं।

नकवी ने एक बयान में कहा कि देशभर की खाली पड़ी वक्फ भूमि पर 75 अमृत महोत्सव पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। इनका निर्माण केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वक्फ विकास योजना व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत वर्ष 2023 तक 'मेरा वतन, मेरा चमन' मुशायरों व कवि सम्मेलनों का भी देशभर में आयोजन होगा। इनमें देश के जानेमाने एवं उभरते शायर तथा कवि भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया, '75 हुनर हाट देश के सभी भागों में वोकल फार लोकल के स्वदेशी संकल्प के साथ आयोजित होंगे।'


Next Story