भारत

मुकेश सहनी का एनडीए पर जोरदार निशाना, कहा- यहां एकजुटता का है अभाव

jantaserishta.com
10 May 2024 4:21 PM IST
मुकेश सहनी का एनडीए पर जोरदार निशाना, कहा- यहां एकजुटता का है अभाव
x
पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है। नेताओं के बीच तालमेल की कमी है। यहां लोग आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हैं, जिससे साफ है कि एनडीए में नेताओं का भविष्य आगामी चुनाव में कुछ ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा, “काराकाट में किस तरह से उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए पवन सिंह को खड़ा कर दिया गया, इससे साफ जाहिर होता है कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है। यही स्थिति जेडीयू, बीजेपी और लोजपा में भी है।“ उन्होंने आगे कहा, “अपने आप को हिंदू सनातन गौ माता का रक्षक कहते हैं और बीफ कंपनी से ढाई सौ करोड़ का चंदा लेते हैं, ताकि वह कंपनी और ज्यादा से ज्यादा पशु का कत्ल कर सके और आपको मुनाफा पहुंचाए।“
मुकेश सहनी ने कहा, “इन लोगों का विकास से कोई सरोकार नहीं है। ये लोग विकास केंद्रित राजनीति नहीं करते। इन लोगों को ना विकास से मतलब है और ना ही विरासत से। यह देश हिंदू मुसलमान के नाम पर नहीं चलेगा, बल्कि संविधान के नाम पर चलेगा। भारत के संविधान को दरकिनार कर आप इस देश को नहीं चला सकते।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story