भारत

बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, बदरी विशाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

jantaserishta.com
13 Oct 2022 12:00 PM IST
बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, बदरी विशाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। यहां भगवान बदरी विशाल के दर्शन के दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भी भाग लिया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से लौट गए।
दरअसल, भगवान बदरी विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है। इसलिए वो हर साल बदरीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story