भारत

दान करने में मुकेश अंबानी पीछे, साल 2025 के बड़े दानवीर को जानिए

Nil dhankar
7 Nov 2025 7:21 AM IST
दान करने में मुकेश अंबानी पीछे, साल 2025 के बड़े दानवीर को जानिए
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। हुरुन परोपकार लिस्ट 2025 आ गई है और साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा दान देने वाले व्यक्ति शिव नादर हैं. देश के सबसे बड़े दानवीर 80 साल के Shiv Nadar टेक दिग्गज फर्म एचसीएल के फाउंडर हैं और देश के सबसे अमीरों में शामिल हैं. हुरुन की लिस्ट में शिव नादर 2708 करोड़ रुपये का दान करके टॉप पर रहे हैं. वहीं मुकेश अंबानी फैमिली (626 करोड़ रुपये) डोनेट कर दूसरे, तो बजाज फैमिली (446 करोड़ रुपये) का दान करके तीसरे नंबर पर रही.

Shiv Nadar & Family बीते पांच सालों में चार बार भारत में सबसे ज्यादा दान देने के मामले में टॉप पर रही है और ये सबसे बड़े दानवीर बने हैं. बता दें कि शिव नादर देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इस अरबपति की नेटवर्थ (Shiv Nadar Net Worth) की बात करें, तो फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 34.1 अरब डॉलर है.

यहां बता दें कि शिव नादर ने 1976 में एचसीएल कंपनी की स्थापना अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर की थी. खास बात ये है कि आज टेक जगत में बड़ा नाम बन चुकी इस कंपनी की शुरुआत एक गैरेज से की गई थी. शुरुआत में ये कैलकुलेटर और माइक्रोप्रोसेसर बनाने का काम करती थी. साल 2020 में शिव नादर ने HCL टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था और उनकी जगह बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar) ने ली थी. HCL Tech का कारोबार दुनिया भर के 60 देशों में फैला है और इस ग्रुप में 2,23,000 लोग काम करते हैं. दान देने के मामले में शिव नादर एंड फैमिली हमेशा से ही आगे रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, HCL Founder द्वारा पिछले साल किए गए दान से 26% ज्यादा है और हर दिन करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किए. दान की गई 2708 करोड़ रुपये में से ज्यादातर रकम शिव नादर फाउंडेशन के जरिए खर्च की गई और ये एजुकेशन, कला और संस्कृति पर फोकस रही.

भारत में बड़े पैमाने पर परोपकार्यों के लिए दान देने का चलन बढ़ा है और अब देश के सबसे अमीर लोग पहले से कहीं ज्यादा दान दे रहे हैं. एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 के अनुसार, देश भर के बड़े दानदाताओं ने 2025 में सामूहिक रूप से 10,380 करोड़ रुपये का दान दिया है, जो दान के मामले में बीते तीन सालों में 85% की बढ़ोतरी दर्शाता है.


Next Story