भारत

होटल मालिकों द्वारा मुजरा पार्टी का आयोजन, नेपाल से बुलाई गई थी कॉल गर्ल्स, फिर...

jantaserishta.com
7 Jan 2022 3:13 PM IST
होटल मालिकों द्वारा मुजरा पार्टी का आयोजन, नेपाल से बुलाई गई थी कॉल गर्ल्स, फिर...
x

DEMO PIC

मामले में पूरा खुलासा पढ़े.

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर होटल मालिकों द्वारा मुजरा पार्टी का आयोजन कराया जा रहा है. साथ ही कॉल गर्ल्स को भी इस पार्टी में बुलाया गया था, जिसमें एक लड़की विदेश बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से 5 लड़कियों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से 30 मोबाइल फोन, 1 लाख तीस हजार रुपये, 8 गाड़ियां शराब की बोलत के अलावा कई तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. मामला ग्रेटर नोएडा के थाना beta-2 का है. यहां पुलिस ने देर रात एक होटल पर छापा मारा.

पुलिस ने होटल संचालक रोहित और पार्टी को आयोजित करने वाले संदीप, आमिर, अनुज कुमार, अमित कुमार मित्तल, अभिषेक, लोकेश सहित 31 पुरुषों और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 3 लाख रुपये प्रति रात के हिसाब से होटल में पार्टी बुक की गई थी. पार्टी में हिस्सा लेने वाले लोगों ने यह रकम दी थी.
3 लाख रुपये में कराई गई थी पार्टी की बुकिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिगमा-1 के एक होटल में नाइट कर्फ्यू के दौरान पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. पुलिस टीम ने मौके पर देखा तो वहां पर मुजरा पार्टी चल रही थी. पड़के गए लोगों से पूछाताछ के बाद पुलिस ने बताया कि Sweets Residency Oyo होटल में हरियाणा के ब्रोकर लक्की, शिवा के माध्यम से लड़कियों को देह व्यापार के लिए यहां बुलाया गया था.
पुलिस को शराब के अलावा आपत्तिजनक सामान मिला
पुलिस ने बताया कि अमित कुमार मित्तल द्वारा Pearl Nest Hotel के मैनेजर रोहित सिसोदिया को इस बात की जानकारी दी गई थी. सभी लड़कियां अमित कुमार मित्तल द्वारा बुलवाई गईं थी. 3 लडकियां Pearl Nest Hotel में मुजरा कर रही थीं दो और 2 लड़कियां ओयो होटल से Pearl Nest Hotel मे जाने वाली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story