भारत

देशभर में शनिवार को मुर्हरम मनाया जाएगा, कल दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद

Admin Delhi 1
28 July 2023 11:47 AM GMT
देशभर में शनिवार को मुर्हरम मनाया जाएगा, कल दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद
x

दिल्ली: देशभर में यानी शनिवार को मुर्हरम मनाया जाएगा। देश की दिल्ली में भी कई इलाकों में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। सबसे बड़ा जुलुस पुरानी दिल्ली से निकाला जाएगा। इसमें बड़ी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे। दिल्ली पुलिस ने मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए 29 जुलाई को ट्रैफिक सिस्टम में कई बदलाव किएं है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से तय समय के दौरान निर्धारित या वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम में फंसने और परेशानियों से बचने के लिए लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखने की सलाह दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी शनिवार दोपहर बाद से पहाड़गंज के बजाय अजमेरी गेट की तरफ से जाने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार शुक्रवार रात से ही कई रास्ते बंद हो जाएंगे।

वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया कि मोहर्रम जुलूस निकलने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली वाले जुलूस के रास्तों से ना जाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। वरना ट्रैफिक जाम में फंस सकते है। इसके अलावा लोगों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जल्दी निकलने की सलाह दी है। जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का भी सहारा लिया सकता है।


शुक्रवार की रात से बंद हो जाएंगे कई मार्ग

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9 बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से निकाला जाएगा और कामरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा। जुलूस को फिर उसी रास्ते से वापस ले जाया जाएगा। इस दौरान देशबंधु गुप्ता रोड पर आने वाली और अजमेरी गेट और उससे आगे जाने वाली बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और ये बसें चित्रगुप्त रोड पहाड़गंज के रास्ते वापस जाएंगी। पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक ताजिया जुलूस पूर्वी, उत्तरपूर्वी, शहादरा, उत्तरपश्चिम (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिणपूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिम जिलों में निकाले जाएंगे और ये अपने-अपने जिलों की स्थानीय करबलाओं पर जाकर समाप्त होंगे।

इन रास्तों से न निकलें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। वहीं कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से होती हुई उड़ान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से वापस आएंगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

ये रास्ते भी रहेंगे बंद

एडवाइजरी में कहा गया है कि यातायात का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए, जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग रोड आदि पर दोपहर 12 बजे से रात 9.30 बजे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

Next Story