भारत

मुंह में मिट्टी...प्राइवेट पार्ट पर लाठी डंडों से वार...महिला से रेप के बाद हैवानियत की हदें पार

jantaserishta.com
19 Nov 2020 3:16 PM IST
मुंह में मिट्टी...प्राइवेट पार्ट पर लाठी डंडों से वार...महिला से रेप के बाद हैवानियत की हदें पार
x

फाइल फोटो 

एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बुजुर्ग महिला अपने खेत में सिंचाई की देखरेख करने पहुंची थी. दरिंदों ने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाठी डंडों से वार किए.

दिल दहला देने वाली यह वारदात विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र की है. जहां 18 और 19 नवंबर की दरम्यानी रात ओलीजा गांव के बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सत्तर वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी. महिला बुवाई के मौसम के पहले से खेत में चल रही सिंचाई पर नजर रखने के लिए वहां गई थी.

पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में मिट्टी भर दी और उसके निजी अंगों पर लाठी से हमला किया. गुरुवार की सुबह गांव के बाहरी इलाके में खेतों के पास झाड़ियों में महिला का नग्न कटा हुआ शव देख गांववालों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी.

ग्यारसपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की. जिले के आला पुलिस अधिकारी विदिशा जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे. मौका-ए-वारदात पर छानबीन करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि पहली नजर में यह बलात्कार और हत्या का मामला ही प्रतीत होता है. पीड़िता पर बेरहमी से हमला किया गया और उसके मुंह को मिट्टी से भर दिया गया. शाक्य ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अब उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के बाहरी इलाके में खेती के लिए ठेके पर जमीन ली थी. उसी जमीन पर बुवाई से पहले सिंचाई का काम चल रहा था. जिसकी निगरानी करने के लिए पीड़िता पिछले कुछ दिनों से रोजाना खेतों में जाती थी.

इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. गांव के लोग गुस्से में हैं. उन्होंने पुलिस से इस केस की जांच में तेजी लाने की मांग की है. साथ ही वे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस ने इलाके के शराबियों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की है. अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story