भारत

मृत्युंजय तिवारी का दावा, 'राहुल-तेजस्वी ने सरकार की नींद उड़ा दी है'

jantaserishta.com
24 Aug 2025 2:34 PM IST
मृत्युंजय तिवारी का दावा, राहुल-तेजस्वी ने सरकार की नींद उड़ा दी है
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता मृत्युंजय तिवारी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को बेहद कामयाब बताया। साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की जोड़ी ने पटना से लेकर दिल्ली तक की सरकारों की नींद उड़ा दी है।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में बिहार की पूरी जनता सड़क पर है। हमें अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। यह दर्शाता है कि कैसे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के गठबंधन ने पटना से दिल्ली तक सरकार की नींद उड़ा दी है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक देश पर शासन किया और आज भारत महान है तो कांग्रेस सरकार की देन है। लेकिन, एनडीए और भाजपा के लोग, जो 11 साल से केंद्र सरकार में हैं, कांग्रेस पर सवाल उठाते रहते हैं। हम पहले भी चुनाव जीते हैं, अब भी जीत रहे हैं और फिर जीतेंगे। भाजपा संसद में कभी दो की संख्या में थी। कभी 300 पार किया तो अहंकार हुआ और दावा किया कि 400 पार कर जाएंगे। जनता ने 240 पर रोक दिया, आगे 40 पर रोका जाएगा।
पीएम-सीएम वाले बिल पर उन्होंने कहा कि इस बिल के खिलाफ इंडिया ब्लॉक पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। इस बिल को गलत मंशा से लाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा। राजनीतिक प्रतिशोध के तहत लाए गए इस बिल में एजेंसियों का दुरुपयोग होगा। हम आज भी विरोध कर रहे हैं, कल भी विरोध जारी रहेगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर उन्होंने कहा कि यह किसे चेतावनी दे रहे हैं? मैं समझता हूं कि सरकार विदेश नीति में पूरी तरह से फेल हो गई है। एशिया कप में भारत-पाक मैच पर विपक्ष की आपत्ति पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, तो वे सत्ता में क्यों बने हुए हैं? बाहर क्यों नहीं निकल जाते?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story