भारत

महिला डॉक्टर सुसाइड केस में सांसद का आ रहा नाम

Nilmani Pal
25 Oct 2025 2:07 PM IST
महिला डॉक्टर सुसाइड केस में सांसद का आ रहा नाम
x
ब्रेकिंग

महाराष्ट्र। सतारा जिले में गुरुवार को एक महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया. मरने से पहले अपने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में डॉक्टर ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वहीं, इसी बीच सुसाइड करने वाली महिला डॉक्टर को लेकर एक जानकारी सामने आई है.

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सतारा पुलिस किसी आरोपी को पकड़ के रात को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाती थी. ऐसे में उस समय अगर सुसाइड करने वाली डॉक्टर ड्यूटी पर रहती थी तो वह उन आरोपियों को अनफिट डिक्लेयर करके एडमिट कर लेती थी. इसके पीछे की वजह यह थी की रात में आरोपियों को लाने से उसका काम बढ़ता था. साथ ही अपना काम कम करने के लिए वह उन्हें फिट होने के बावजूद अनफिट करार देकर एडमिट कर लेती थी. ऐसा तीन से चार बार होने के बाद पुलिस ने जिला मेडिकल काउंसिल को शिकायत भी की थी.

वहीं, इस पर जब मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर से जवाब मांगा तो उसने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला था. डॉक्टर ने जवाब में कहा था कि एक एमपी का फोन आया था. एमपी की तरफ से उसपर दबाव भी बनाया गया. हालांकि, जवाब में डॉक्टर ने किसी भी एमपी का नाम नहीं बताया था. लेकिन यह मामला सुसाइड केस से नहीं जुड़ा था. महाराष्ट्र के सतारा जिले में 28 साल की महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या की स्वतंत्र जांच और विशेष जांच दल (SIT) से जांच के लिए सभी पार्टी के नेताओं ने मांग की है. डॉक्टर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बीयर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. मामले में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है. जिसकी जांच की जा रही है.


Next Story