भारत
स्कूल से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी का दौर शुरू, पुलिस कर रही छापेमारी
jantaserishta.com
12 Jun 2023 8:36 AM IST

x
गंगा-जमुना हाईस्कूल द्वारा लगाए गए सफल छात्राओं के पोस्टर में हिजाब जैसा स्कार्फ लगाए हुईं हिंदू छात्राओं की तस्वीरें सामने आने पर जारी विवाद के बीच इस स्कूल से जुड़े लोगों की गिरफ्तार का दौर शुरू हो गया है।
भोपाल/दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गंगा-जमुना हाईस्कूल द्वारा लगाए गए सफल छात्राओं के पोस्टर में हिजाब जैसा स्कार्फ लगाए हुईं हिंदू छात्राओं की तस्वीरें सामने आने पर जारी विवाद के बीच इस स्कूल से जुड़े लोगों की गिरफ्तार का दौर शुरू हो गया है। पुलिस की छापामार कार्रवाई में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पिछले दिनों स्कूल का एक पोस्टर विवादों में आया था, जिसमें हिंदू बालिकाओं को हिजाब से मिलता-जुलता स्कार्फ पहने दिखाया गया था। इस मामले में तीन बच्चों के बयान को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्कूल प्रबंध कमेटी के 10 लोगों के खिलाफ धारा 295, 506 और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार की रात से ही आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों - प्रिंसिपल व दो अन्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने विवाद के बाद पहले तो इस स्कूल को क्लीन चिट दे दी, मगर बाद में उसकी मान्यता ही निलंबित कर दी गई। इतना ही नहीं, इस स्कूल पर कई शिक्षिकाओं का धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप भी लगा। इन शिक्षिकाओं ने कहा कि वे इस स्कूल को ज्वाइन करने से पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुकी थीं। इतना ही नहीं, कई बच्चों ने कहा कि उन्हें नमाज तक पढ़ने के मजबूर किया जाता था, साथ ही इस्लामिक आयतें पढ़ने का दवाब बनाया जाता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





