भारत

घिर गए सांसद, बैलगाड़ी दौड़ में की घुड़सवारी

jantaserishta.com
17 Feb 2022 11:21 AM IST
घिर गए सांसद, बैलगाड़ी दौड़ में की घुड़सवारी
x
वीडियो भी वायरल।

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद अमोल कोल्हे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह घोड़े पर सवार होकर बैलगाड़ी दौड़ में बाजी मारते नजर आ रहे हैं. हालांकि उनके इस दावे पर पूर्व सांसद अढलराव पाटिल ने कहा कि सांसद अमोल कोल्हे लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं.

दरअसल, पुणे जिले के खेड़ तालुका में निमगांव दावड़ी गांव में बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था. इस दौरान एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे वहां पहुंचे और बिंदास होकर घोड़े की सवारी करते नजर आए. इस पर शिवसेना के पूर्व सांसद अढलराव पाटिल ने कहा कि जिस घोड़ी पर अमोल कोल्हे बैठे थे, वो शूटिंग का घोड़ा है.
पूर्व सांसद अढलराव पाटिल के मुताबिक, अमोल कोल्हे लोगों को गुमराह कर रहे हैं, 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बैलगाड़ी दौड़ से पाबंदी हटाने के बाद ही मैंने बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया था और पिछले दो महीनों में अनेक बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया है, 11 फरवरी को लांडेवाड़ी में भी बैलगाड़ी का आयोजन हुआ था.
सांसद अमोल कोल्हे पर आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद अढलराव पाटिल ने कहा कि 11 फरवरी को अमोल कोल्हे कहां थे? आज अमोल कोल्हे इसलिए आए हैं, क्योंकि उन्हें लोगों को गुमराह करना है कि उन्होंने दी हुई जुबान रखी है.
इस पर सांसद अमोल कोल्हे ने कहा, '16 फरवरी को निमगांव दावड़ी में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ का 400 साल का इतिहास है, इसलिए निमगांव दावड़ी के बैलगाड़ी दौड़ में शरीक होना महत्वपूर्ण है और अगर लांडेवाडी के बैलगाड़ी दौड़ में आता तो दिल्ली में हो रहे अधिवेशन में नहीं जा पाता और फिर विपक्ष आरोप लगाता.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story