भारत
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले में ED ने इन 2 लोगों को बुलाया
jantaserishta.com
6 Oct 2023 9:09 AM IST

x
दोनों के यहां एजेंसी ने कुछ समय पहले रेड भी डाली थी.
नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) शिकंजा कसती जा रही है. ईडी ने अब संजय सिंह के दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों के यहां एजेंसी ने कुछ समय पहले रेड भी डाली थी.
दरअसल, बुधवार को संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था. अब उनके दो सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को ईडी ने समय भेजा है. संजय सिंह की कस्टडी मांगते वक्त ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था.
ईडी ने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि ईडी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को संजय सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश को संजय सिंह के कहने पर एक करोड़ रुपये मिले थे.
Tagsदिल्लीशराब नीति घोटालाप्रवर्तन निदेशालयसंजय सिंहDelhiLiquor Policy ScamEnforcement DirectorateSanjay Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





