भारत
सांसद सागर ने लिधोरा खुर्द स्टेशन पर नवनिर्मित गुड्स शेड का शुभारंभ किया
jantaserishta.com
8 May 2023 8:38 PM IST

x
रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ ही मालगोदाम का हुआ उन्नयन, माल व्यापारियों को मिली सौगात।
जबलपुर: पमरे जबलपुर मंडल के सागर स्टेशन के नजदीक लिधोरा खुर्द स्टेशन में रेलवे द्वारा बनाए गए नवनिर्मित माल गोदाम (गुड्स शेड) का शुभारंभ सोमवार 08 मई 2023 को माननीय सांसद सागर राज बहादुर सिंह के कर कमलों से आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय विधायक श्री प्रदीप लारिया के साथ ही रेल प्रशासन की ओर से जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में सांसद श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर रेल मंडल द्वारा सागर स्टेशन तथा उसके नजदीक के स्टेशनों के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ ही अब माल ढुलाई में वृद्धि के लिए बड़ी सौगात सागर के व्यापारियों को इस गुड्स शेड से मिलने लगी है। समारोह के प्रारंभ में सांसद श्री सिंह तथा विधायक श्री लारिया का स्वागत सीनियर डीसीएम श्री विश्वरंजन द्वारा किया गया। इस मौके पर समारोह मे स्वागत उद्बोधन में श्री रंजन ने जबलपुर मंडल द्वारा सागर तथा उसके आसपास के स्टेशनों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह के अंत मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





