सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खेला गरबा, कांग्रेस ने कसा तंज, शेयर किया ये वीडियो

भोपाल: अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गरबा खेलने की वजह से सुर्खियों में हैं. मंगलवार देर शाम सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक दुर्गा पंडाल में पहुंची, जहां उन्होंने देवी दर्शन किये. यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया. दूसरी तरफ़ कांग्रेस को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसने का एक और मौका मिल गया.
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी आपको स्वस्थ देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है।
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 12, 2021
आज आप गरबा खेलती नज़र आयी।
बस जब जनता तकलीफ़ में होती है आपको पुकार रही होती है तो आपको बीमार देखते है , व्हीलचेयर पर देखते है या सहारे से चलते हुए देखते है तो बड़ा दुःख होता है..
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे.. pic.twitter.com/qsv9cwqKER
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





