भारत

सांसद रोडमल नागर हुए कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
4 April 2023 11:56 AM IST
सांसद रोडमल नागर हुए कोरोना पॉजिटिव
x
राजगढ़ (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रोडमल नागर कोराना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी खुद नागर ने दी। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से परीक्षण कराने का आग्रह किया। सांसद नागर द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि गत दो-तीन दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिमसें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से आग्रह है कि जो भी लेाग विगत सप्ताह में मेरे संपर्क में आए वे सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, शरीर में अकड़न-टूटन आदि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपनी जांच करा लें एवं कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत इलाज शुरु करें।
ज्ञात हो कि देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इसके चलते सुरक्षा बरतने की सरकार की ओर से भी हिदायत दी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story