भारत

मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

jantaserishta.com
19 Dec 2022 8:05 AM IST
मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर
x

फाइल फोटो

बालाघाट/भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी नक्सली रूपेश मारा गया है। नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार और चरमपंथी साहित्य भी बरामद किया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि बालाघाट जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र के हर्रा टोला के जंगल में हॉकफोर्स एवं पुलिस बल पार्टी की सर्चिग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में रूपेश नामक नक्सली मारा गया है।
गृहमंत्री मिश्रा ने आगे कहा, "मध्यप्रदेश से नक्सलियों को खदड़ने के लिए हमारे सुरक्षा बल की टीमें लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। मलाजखंड थाना क्षेत्र के हर्रा टोला में आज का ऑपरेशन इस बात की एक और बानगी है। इस ऑपरेशन की सफलता के लिए हमारी पुलिस टीम और हॉक फोर्स को बधाई देता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story