भारत
सांसद पप्पू यादव को मिली बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, रॉकेट लॉन्चर भी बेअसर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियां
jantaserishta.com
27 Nov 2024 10:20 AM IST

x
सुरक्षा बढ़ी.
पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मगर यह सुरक्षा सरकार ने नहीं बल्कि पप्पू यादव के एक के चाहने वाले दोस्त ने बढ़ाई है.
पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है. यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची. मंगलवार 26 नवंबर से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं.
इस बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर में बैठने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि भले सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान न दे लेकिन उनके दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि जो लैंड क्रूजर गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली है उसे रॉकेट लॉन्चर भी उड़ा नहीं सकता है.
बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र सुरक्षा के दृष्टि से काफी सुरक्षित मानी जाती है. इसमें लीड और पॉलीकार्बोरेटेड के मिश्रण से बने बुलेट प्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है जिस पर आम तौर पर 500 राउंड गोलियां झेलने करने की क्षमता है. बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया जाता है ताकि यह कोई बड़ा धमाका भी झेल सके. इस बुलेट को गाड़ी का चक्का भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिसपर बुलेट का असर नहीं होता.
गौरतलब है, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या के बाद से पप्पू यादव को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. पूर्णिया में स्थित उनके आवास अर्जुन भवन को उड़ाने तक की धमकी दी गई है. इस दृष्टि से भी सुरक्षा में पप्पू यादव के लिए बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र कारगर साबित होगी.
बता दें कि पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन को सुरक्षा की दृष्टि से और मजबूत बनाने के लिए वहां पिछले दिनों आर्म्स डिटेक्टर डोर लगाया गया है और किसी को भी बिना तलाशी के अंदर आवास में घुसने की इजाजत नहीं है.
Tagsबिहारपूर्णियापप्पू यादवलॉरेंस बिश्नोई गैंगलैंड क्रूजरBiharPurniaPappu YadavLawrence Bishnoi GangLand Cruiser
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





