भारत

सांसद पप्पू यादव फिर चर्चा में, पारंपरिक लोकगीत पर झूमते दिखे

jantaserishta.com
10 Aug 2026 8:17 AM IST
सांसद पप्पू यादव फिर चर्चा में, पारंपरिक लोकगीत पर झूमते दिखे
x
धनुष-तीर से साधा निशाना.
पूर्णिया: पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार को आदिवासी समुदाय की ओर से हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान शहर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, तीरंदाजी प्रदर्शन और भव्य जुलूस निकाला गया. कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान सांसद का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.
आदिवासी समुदाय की ओर से राजेंद्र बाल उद्यान से शहर में जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच लोगों ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की. पूरे रास्ते उत्सव जैसा माहौल बना रहा.
इस कार्यक्रम में पप्पू यादव भी राजेंद्र बाल उद्यान पहुंचे. उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सांसद ने पारंपरिक तीरंदाजी में भी हाथ आजमाया और धनुष-तीर चलाते नजर आए. इसके बाद जब आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक गीतों पर नृत्य करने लगे तो पप्पू यादव खुद को रोक नहीं पाए.
सांसद ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य किया. वह काफी देर तक गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए. उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ उनकी संस्कृति और परंपराओं का हिस्सा बनकर उत्सव मनाया.
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और कला को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया. जुलूस के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. सांसद पप्पू यादव के तीरंदाजी और पारंपरिक नृत्य में शामिल होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story