भारत

सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

jantaserishta.com
26 May 2022 10:23 AM IST
सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
x

नई दिल्ली: मातोश्री-हनुमान चालीसा मामले में मुंबई की एक अदालत से जमानत पाने वाले निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले कई फोन आए। सांसद के निजी सहायक ने शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में बताया गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती के सांसद को धमकी दी है कि अगर आप फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी, तो आपको मार दिया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story