भारत

मप्र नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी से मांगी व्यापमं की एफआईआर की कॉपी

jantaserishta.com
5 Jan 2023 3:32 PM IST
मप्र नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी से मांगी व्यापमं की एफआईआर की कॉपी
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आने लगा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लगभग आठ साल पहले पुलिस में की गई शिकायत की कॉपी मांगी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना को गुरुवार को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा छह अक्टूबर 2014 को तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्पेशल टास्क फोर्स भोपाल को शिकायत की थी, जो व्यापमं द्वारा राज्य के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी तरीके से छात्रों के प्रवेश दिए जाने के संबंध में थी। इस शिकायत के आधार पर छह दिसंबर 2022 को एसटीएफ भोपाल में मामला दर्ज किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा है कि शिकायतकर्ता की संपूर्ण प्रमाणित प्रतियां मुझे शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, इस गंभीर प्रकरण में अपराध दर्ज करने में लगभग आठ साल लग गए। अब इस मामले में त्वरित कार्यवाही की जाए ताकि एसटीएफ पर प्रदेश की जनता का विश्वास बना रहे।
ज्ञात हो कि राज्य में व्यापमं घोटाले का खुलासा वर्ष 2013 में हुआ था, उसके बाद इस मामले में तमाम राजनीतिक रसूखदार लोगों पर तो आंच आई ही थी, साथ ही कई नौकरशाहों तक को जेल जाना पड़ा था। दिग्विजय सिंह ने लगभग आठ साल पहले एसटीएफ में एक शिकायत की थी जिसमें कहा गया था कि राज्य में व्यापमं घोटाले में राज्य सरकार के कई मंत्रियों, आरएसएस से जुड़े लोगों सहित अन्य लोगों की बड़ी भूमिका रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story