भारत
मप्र सरकार ने सूडान में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की
jantaserishta.com
25 April 2023 11:05 AM IST

x
सूडान में हिंसा
भोपाल (आईएएनएस)| सूडान में चल रहे संघर्ष के कारण अनेकों भारतीय वहां फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के भी निवासी शामिल हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि मुसीबत में घिरे लोगों की मदद की जा सके। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मध्यप्रदेश एवं भारत के विषम परिस्थितियों में फंसे हुए नागरिकों की मदद के लिये मध्यप्रदेश शासन ने एक हेल्पलाइन प्रारंभ की है। इस हेल्पलाइन पर प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के नागरिक जो सूडान में फंसे हुए हैं और इस संकट की घड़ी में सूडान से अपने देश या प्रदेश आना चाहते हैं, सूडान में किसी भी समस्या एवं जानकारी के लिये सम्पर्क कर सकते हैं। इस व्यवस्था का नोडल अधिकारी गृह सचिव गौरव राजपूत को बनाया गया है।
सरकार ने हेल्प लाइन नंबर 91-755-2555582 जारी किया है, जिस पर सूडान में फंसे मध्यप्रदेश या भारत के नागरिक किसी भी प्रकार की मदद के लिये संपर्क कर सकते हैं।
राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि मध्यप्रदेश के निवासी जिनके परिवार के सदस्य अथवा सम्बन्धी जो सूडान में मुश्किल में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर जानकारी दर्ज कराई जा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





