भारत

रीवा में विमान हादसे की जांच कराएगी मप्र सरकार

jantaserishta.com
6 Jan 2023 5:37 PM IST
रीवा में विमान हादसे की जांच कराएगी मप्र सरकार
x
रीवा/भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक प्रशिक्षु विमान गुरुवार की देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल हुआ है। हादसे का शिकार हुआ पायलट बिहार का निवासी है। इस हादसे की सरकार ने जांच के आदेश दिए है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि रीवा चोरहटा हवाई पट्टी के समीप कल रात लगभग साढ़े 11 बजे ट्रेनी एयरक्राफ्ट मंदिर के गुंबद और पेड़ से टकराकर क्रैश हुआ। दुर्घटना में ट्रेनी पायलट की मौत हो गई और प्रशिक्षु पायलट घायल हुए हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य कराया।
बताया गया है कि प्रशिक्षु विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घायल पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश होने से एयरक्राफ्ट में सवार पटना निवासी कैप्टन विमल कुमार की मृत्यु हो गई और जयपुर निवासी स्टूडेंट सोनू यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य कराया।
राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि रीवा में चोरहटा थाना क्षेत्र में कोहरे के चलते निजी कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे की जांच के आदेश सरकार ने दिए हैं।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में ट्रेनी एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने और एक पायलट के निधन एवं दूसरे के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायल पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story