भारत

कारम बांध घोटाले पर लीपापोती कर रही मप्र सरकार: कांग्रेस

jantaserishta.com
11 Nov 2022 12:38 PM IST
कारम बांध घोटाले पर लीपापोती कर रही मप्र सरकार: कांग्रेस
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध में हुए रिसाव के बाद बनाई गई जांच समिति की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस बांध निर्माण में हुए घोटाले पर लीपापोती हो रही है। यादव ने एक बयान जारी कर कहा, 11 अगस्त 2022 को घपले घोटाले का 100 करोड़ का कारम बांध पानी में बह गया था। आज उसको पूरे तीन महीने हो गए। सरकार द्वारा जिस तरह से लीपापोती के लिए कुछ अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई और अपनी जिम्मेदारी से भाग गई तब एक जांच दल बनाया गया था। अब उस जांच दल की रिपोर्ट का कहीं अता पता नहीं है।
यादव का आरोप है कि सरकार ने दो कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया था। मगर कारम बांध मरम्मत का काम भी उसी ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया है जिसको ब्लैकलिस्ट किया गया था। भारतीय जनता पार्टी सरकार में घोटाले को छुपाने की परंपरा है इसीलिए तीन महीने बीतने के बाद भी घोटाले की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई एवं मध्य प्रदेश में 100 करोड से ज्यादा के घोटाले के जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि धार जिले मंे लगभग 304 करोड़ की लागत से बनने वाले बांध में अगस्त में रिसाव हुआ था, कई गांव को खाली भी कराना पड़ा था। दो निर्माण कंपनियों को सरकार ने ब्लैकलिस्टेड किया था। वहीं जांच समिति भी बनाई थी, जिसे पांच दिन में रिपोर्ट देनी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story