भारत
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बोलकर बुरे फंसे सांसद, अब ये क्या कह दिया?
jantaserishta.com
1 Nov 2024 4:52 PM IST

x
कहा- जब मारना हो आए और मुझे मार कर जाए.
पटना: बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था, इस बयान के बाद उन्हें अलग-अलग नंबरों से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसे लेकर अब पप्पू यादव ने कहा कि मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है. मेरे जीवन में डर की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि लॉरेंस को जब मारना हो आए और मुझे मार कर जाए. मैं आपको रोक नहीं रहा हूं. जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि मैं डर गया हूं तो भैया मुझे मरवा दीजिए ना.
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं जल्दी मरूं, मुझे जल्दी मरवा दीजिए, ताकि हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए. मैं सबकुछ छोड़ सकता हूं, लेकिन डर के जीने की मुझे आदत नहीं है, अपने विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा. पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का जब फोन आया था, तो मैंने उससे कहा था कि उसे किसको मारना है, ये उसका काम है. लॉरेंस बिश्नोई अगर सलमान खान को मारना चाहता है, तो मार दे. मेरा इसमें क्या लेना देना है.
पप्पू यादव ने कहा कि सलमान को बचाना या नहीं बचाना सरकार का दायित्व है. लोग मेरी सुरक्षा की चिंता ना करें. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी मुझे धमकी दी गई, जब मैं झारखंड से वापस पूर्णिया आ रहा था.
Tagsपप्पू यादवगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोईलॉरेंस बिश्नोईPappu YadavGangster Lawrence BishnoiLawrence Bishnoi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





