भारत

दरिंदगी: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी भी दी

jantaserishta.com
17 Jan 2023 9:04 AM IST
दरिंदगी: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी भी दी
x

DEMO PIC 

बाइक से उसकी मामी के यहां पर छोड़ने का प्रस्ताव दिया।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आदिवासी समुदाय की 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई। पीड़िता द्वारा सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई।
पुलिस के मुताबिक, जबलपुर जिले के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की रविवार को जब जबलपुर शहर में अपनी मामी से मिलने जा रही थी, तभी उसकी मुलाकात एक आरोपी पंचम ठाकुर हुई। पंचम ने लड़की को बाइक से उसकी मामी के यहां पर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, पंचम लड़की को मामी के घर तक छोड़ने के बजाए उसे एक वन क्षेत्र में ले गया। जहां पर उसके दो दोस्तों बृजेश ठाकुर और बाली ठाकुर भी थे।
इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, उन्होंने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बाद में युवती को उसकी मामी के घर जबलपुर छोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह जब लड़की गांव में अपने घर लौटी और उसने पूरी घटना माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने पत्रकारों को बताया, "शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story