भारत

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
28 April 2023 3:18 PM IST
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कोरोना पॉजिटिव
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। मंत्री तोमर ने ट्वीट कर बताया है कि कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था, जांच के उपरांत पता चला कोरोना पॉजिटिव हूं। आप सभी से भी आग्रह करता हूं जो भी मेरे संपर्क में आए हों वे अपनी जांच अवश्य कराएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कोरोना पॉजिटिव होने के कारण तोमर विभिन्न कार्यक्रमों और आमजन से संपर्क नहीं कर सकेंगे, इसको लेकर उन्होंने कहा, अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच-आपकी सेवा में उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं, इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। ज्ञात हो कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों को कोरोना हो चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story