
हाथरस: हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर का बुधवार को हृदय गति रुकने निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अलीगढ़ स्थिति आवास पर शाम को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजवीर सिंह दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से 2.60 मतों से जीते थे। 2024 चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





