भारत

मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति गठित, कांतिलाल भूरिया अध्यक्ष

jantaserishta.com
1 Aug 2023 10:14 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति गठित, कांतिलाल भूरिया अध्यक्ष
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तेजी से कदम बढ़ा रही है और नियुक्तियों का दौर भी जारी है।अब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति का गठन कर दिया है और इसका अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन का आदेश जारी किया है, इस समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है इसके अलावा इस समिति में 33 सदस्य होंगे।
चुनाव प्रचार अभियान समिति में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेता, प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सांसद नकुल नाथ के अलावा सज्जन वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कावरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चैधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह के अलावा सभी इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य मोर्चा के अध्यक्ष को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि बीते रोज ही पार्टी ने प्रदेश पर्यवेक्षक के पर के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला को नियुक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story