भारत

मप्र कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

jantaserishta.com
23 Jan 2023 11:29 AM IST
मप्र कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी को सर्कस करार देते बाप-बेटे की पार्टी बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार की रात को जारी कांग्रेस की कार्यकारिणी पर तंज सकते हुए कहा है कि ये कार्यकारिणी नहीं, सर्कस है।
कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं, जितने थे सब पदाधिकारी बना दो और इसके बाद भी कहा है कि अंतिम नहीं है, अभी और है। अब ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दो। 150 क्या अभी वो 550 भी कर देंगे।
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मामलों की समिति में कमल नाथ और उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के शामिल होने पर कहा, जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल है, कहीं मां-बेटा की पार्टी और कहीं पिता-पुत्र की पार्टी। यह कांग्रेस की नियति हो गई है।
चौहान ने कहा, केवल तुष्टीकरण चल रहा है। कमल नाथ रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो, लेना देना तो है नहीं। लेकिन जनता भुलावे में नहीं आने वाली, कमल नाथ यह सोचते होंगे झूठे वादे कर फिर सत्ता में आ जाएं तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story