भारत
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोमवार को दिल्ली में पीएम से मुलाकात
jantaserishta.com
25 Dec 2022 1:25 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने वाली है। चौहान की इस मुलाकात को राज्य में संचालित योजनाओं और आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को प्रात: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएंगेा।
इस मुलाकात में मुख्यमंत्री अगले माह जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे एवं प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश में चल रहे जनकल्याण के कार्यक्रमों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





