भारत

भीषण बस हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 15, मुख्यमंत्री ने की 10 लाख मुआवजे की घोषणा

jantaserishta.com
25 Feb 2023 1:12 PM IST
भीषण बस हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 15, मुख्यमंत्री ने की 10 लाख मुआवजे की घोषणा
x
देखें वीडियो.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सीधी बस हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 15 हो गई। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज करा रहे 39 घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आधिकारिक रिपोटरें के अनुसार, यह त्रासदी शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब सतना में 'कोल महाकुंभ' में भाग लेने के लिए एकत्र हुए कोल समुदाय के लोग, कार्यक्रम के बाद तीन बसों में लौट रहे थे।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित 'महाकुंभ' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया।
स्थानीय 'ढाबे' पर सड़क के किनारे बसें खड़ी थीं, जब सीधी में एक सुरंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने वहां पहुंचकर मीडियाकर्मियों को बताया कि अभी भी 39 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकांश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि पांच से छह गंभीर रूप से घायल आईसीयू वार्ड में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story