भारत

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की डिनर डिप्लोमेसी

Shantanu Roy
20 Jan 2026 7:10 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की डिनर डिप्लोमेसी
x
माहिर पैतरेबाज और राजनीतिक खिलाड़ी

नई दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की डिनर डिप्लोमेसी: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने वाले परिवारो में से एक परिवार बृजमोहन अग्रवाल का परिवार आता है। साल 1977 से 1987 के तत्कालीन मध्यप्रदेश के दौर में पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश जो वर्तमान दक्षिण और पूर्वी दक्षिण छत्तीसगढ़ कहलाता है। जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के अथक प्रयासों से 1 नवंबर 2000 छत्तीसगढ़ के राज्य के रूप में स्थापित किया गया। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शुरू से ही मध्यप्रदेश के समय से जब छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस की तूती बोलती थी, वही बृजमोहन अग्रवाल संघर्ष के दिनों भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे मजबूत कंधा बनकर उभरने वालों में से एक थे। मध्य छत्तीसगढ़ मैदानी इलाके और शहरी क्षेत्र में बृजमोहन अग्रवाल की तूती बोलती थी और है। उसी दौरान जनसंघ से निकले राजनीतिक मास्टरमाइंड खिलाड़ी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने कई वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मिलकर राज्य के हर कोने में कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का महत्वपूर्ण काम किया। साल 2000 के बाद छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव या नगर पालिका चुनाव सभी चुनावों में मुख्य किरदार की भूमिका में रहे है। और चुनाव दर चुनाव चाहे उपचुनाव ही क्यों ना हों लगातार 15 साल तक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने क्षमता-कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति वफादारी बखूबी सफलतापूर्वक निभाई। राज्य बनने के उपरांत पार्टी ने जितने भी उपचुनाव एवं नगर पालिका चुनाव या लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत और राजनैतिक पैतरेबाजी की सम्पूर्ण योजनाओं के साथ अपना और अपनी पार्टी का वर्चस्व कामियाब रखने में सफल रहे। और लगभग सभी उपचुनाव में लगातार जीत दिलाते आए है। छत्तीसगढ़ के जाने-माने राजनीतिक खिलाड़ी के तौर पर सर्वप्रथम स्थान रखने वाले बृजमोहन अग्रवाल अपने राजनीतिक पकड़ और तीव्र गति को आज भी बरक़रार रखे हुए है। इसी क्रम में यदा कदा अपने घर के निजी आयोजनों या पार्टी विशेष के आयोजनों में अपनी एक पैठ रख छोड़ जाते है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में बीती रात ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्रियों को बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा न्यौता भेजा गया। जिसके बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने दिल्ली निवास 21, बलवंत राय मेहता लेन (B.R. Mehta Lane), कॉपरनिकस मार्ग में रात्रि भोज का आयोजन किया है।



रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट की। सांसद श्री अग्रवाल ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी चर्चा हुई।


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रायपुर आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के सशक्त, दूरदर्शी एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Tagsसांसद बृजमोहन अग्रवाललोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल डिनर डिप्लोमेसीबृजमोहन अग्रवाल परिवारभारतीय जनता पार्टीछत्तीसगढ़ भाजपापूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेईजनसंघ पृष्ठभूमिभाजपा के मजबूत स्तंभछत्तीसगढ़ राजनीतिमध्य छत्तीसगढ़ मैदानी क्षेत्रशहरी राजनीतिकांग्रेस विरोधी रणनीतिभाजपा विस्तारराज्य निर्माण संघर्षचुनावी रणनीतिकारराजनीतिक मास्टरमाइंडविधानसभा चुनावलोकसभा चुनावनगर पालिका चुनावउपचुनाव जीत15 साल का राजनीतिक सफरपार्टी के प्रति निष्ठासंगठन कौशलचुनाव प्रबंधनभाजपा वर्चस्वछत्तीसगढ़ में भाजपा की पकड़वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वयराजनीतिक नेटवर्कदिल्ली राजनीतिक गतिविधिराष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावमुख्यमंत्री आमंत्रणउपमुख्यमंत्री आमंत्रणकैबिनेट मंत्रियों का न्योतादिल्ली निवास आयोजनराजनीतिक डिनररात्रि भोज कार्यक्रम21 बलवंत राय मेहता लेनबीआर मेहता लेनकॉपरनिकस मार्गभाजपा हाईकमानरणनीतिक बैठकपार्टी समन्वयराजनीतिक पैठसंगठनात्मक शक्तिबृजमोहन डिनर डिप्लोमेसीदिल्ली में बृजमोहन डिनर डिप्लोमेसीMP Brijmohan AgrawalLok Sabha MP Brijmohan AgrawalBrijmohan Agrawal dinner diplomacyBrijmohan Agrawal familyBharatiya Janata PartyChhattisgarh BJPformer Prime Minister Atal Bihari VajpayeeJan Sangh backgroundstrong pillar of BJPChhattisgarh politicsCentral Chhattisgarh plainsurban politicsanti-Congress strategyBJP expansionstate-building struggleelection strategistpolitical mastermindAssembly electionsLok Sabha electionsMunicipal electionsby-election victory15-year political journeyloyalty to the partyorganisational skillselection managementBJP dominanceBJP's hold in Chhattisgarhcoordination with senior leaderspolitical networkDelhi political activityNational President electionChief Minister invitationDeputy Chief Minister invitationCabinet Ministers invitationDelhi residence eventpolitical dinnerdinner event21 Balwant Rai Mehta LaneBR Mehta LaneCopernicus MargBJP high commandstrategic meetingparty coordinationpolitical penetrationorganisational strengthformer Prime Minister Atal Bihari BajpaiLok Sabha MP Brijmohan AgarwalMP Brijmohan AgarwalBrijmohan Dinner DiplomacyBrijmohan Dinner Diplomacy in Delhi
Next Story