भारत

3 लोगों की मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
18 April 2023 8:05 AM IST
3 लोगों की मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x
धार (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के धार जिले में जहरीली ताड़ी (ताड़ की शराब) पीने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से ज्यादा की हालत खराब है। उन्हें उपचार के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रांे में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर टांडा थाना क्षेत्र के झाड़मली गांव में यह घटना हुई। पुलिस को घटनास्थल से एक कीटनाशक की बोतल भी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह ताड़ी में मिलाई गई थी या नहीं।
बताया गया है कि एक परिवार के सदस्यों ने अपनी कृषि भूमि में स्थित एक ताड़ के पेड़ से निकाली गई ताड़ी (ताड़ के तने का रस) का सेवन किया, जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार दोपहर को गांव में पहुंचकर अन्य लोगों को अस्पताल ले गई, जिसमें से दो की और मौत हो गई।
बताया गया है कि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story